फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भालुओं ने दी ऐसी खौफनाक मौत, कमजोर दिल वाले न देखें ये तस्वीरें

Fri, 28 Oct 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
1 of 6
तीन भालू गांव में पहुंचे और काम कर रहे लोगों पर टूट पड़े। भालूओं ने जीत कुमार को गले और गुप्तांग पर हमला कर इतनी बुरी तरह जख्‍मी किया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिलाओं ने भागकर जान बचाई। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। आनी कस्बे से सटी कुंगश पंचायत के तेशन गांव में भालुओं के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। महिला समेत तीन अन्य गंभीर घायल हुए हैं। यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुई। घायलों को आनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला कुल्लू के आउटर सिराज के आनी क्षेत्र में पिछले पांच साल में भालू तीन लोगों की जान ले चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग भालुओं के हमले में घायल हो चुके हैं। भालुओं को पकड़ने के वन विभाग के आश्वासन भी कोरे ही साबित हुए हैं। देखें खौफनाक तस्वीरें..

2 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे तीन भालू तेशन गांव में आ पहुंचे और सिंचाई कूहल का काम कर रहे तीन लोगों पर हमला कर दिया। इससे तेशन निवासी जीत कुमार (30) को गले पर गंभीर चोट आई। जीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दो अन्य घायल वहां से भाग गए। कोहिला पंचायत के पाली निवासी नंदलाल पुत्र तुलूराम (38) के मुंह, पेट और हाथ और पाली निवासी ही विनोद (21) पुत्र कुभदास कुंभदास के सिर, मुंह, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। इसके बाद भालुओं ने साथ लगती घासनी में घास काट रही एक महिला पर हमला कर लिया।

3 of 6
इससे कराणा पंचायत के खोबड़ा निवासी रमीला (36) पत्नी गगीराम के सिर, आंख, पेट और टांगों में गहरी चोटें आई हैं। महिला के चीखने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उधर, डीएसपी बलदेव ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, एसडीएम आनी डॉ. सीएल चौहान ने वन विभाग को भालुओं को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इधर, डीएफओ लूहरी वीके अग्रवाल ने कहा कि आरओ और बीओ को मौके पर भेजा है। भालुओं को पकड़ने के लिए वाइल्ड लाइफ विभाग को पत्र लिखा जाएगा। विभाग इन्हें पकड़ने को पिंजरा लगाएगा। 

4 of 6
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उप तहसील कोटगढ़ की मैलन पंचायत के कोफनी गांव में नेपाली मूल के व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में कोटगढ़ अस्पताल लाया गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे निर्मल बहादुर बागीचे में साथियों के साथ घास काटने गए थे। अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। चीखो पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भालू भाग गया था। नेपाली के मालिक विक्की ने निर्मल बहादुर को कोटगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग को भी इसकी सूचना दी। कोटगढ़ अस्पताल के डॉ. महेश ने बताया कि भालू के हमले से घायल के सिर में 50 टांके लगे हैं। मरीज की हालत खतरे से बाहर है। डीएफओ कोटगढ़ एचके गुप्ता ने बताया उन्हें भालू के हमले की सूचना मिली है। विभाग के कर्मियों को मौके पर भेजा है। घायल व्यक्ति को हरसंभव मदद दी जाएगी। 

5 of 6
जिला कुल्लू के आउटर सिराज के आनी क्षेत्र में भालुओं की तादात अत्यधिक बढ़ चुकी है। पिछले पांच सालों में इन भालुओं के हमलों से तीन की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। भालुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग पिछले कई सालों से लगातार आश्वासन देता आ रहा है, जो कि कोरे साबित हुए हैं। क्षेत्र के लोग विभाग से भालुओं को पकड़ने के लिए कई बार ठोस कदम उठाने की मांग करते रहे। विभाग सख्त कार्रवाई करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। वाइल्ड लाइफ अधिनियम में संशोधन की मांग भी बराबर उठती रही है। लेकिन भालुओं के हमले होते रहे और न वाइल्ड लाइफ अधिनियम में संशोधन हो पाया और न ही कोई भालू पकड़ा जा सका। खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। करीब पांच साल पूर्व आनी के गन्छवा गांव के दो मासूम बच्चों पर भालुओं ने हमला किया था, जिससे दोनों मासूम जिंदगी गंवा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुधवार को फिर आनी क्षेत्र में एक युवक की भालू ने जान ले ली है। इससे लोगों के जख्म फिर हरे हो गए हैं।  लोगों में वन्य जीव विभाग के सुस्त रवैये के प्रति नाराजगी है। कुंगश वार्ड के जिप सदस्य लोकेंद्र का कहना है कि तेशन क्षेत्र में कई बार भालू झुंड में पहले भी दिखाई दिए। इसकी सूचना वन विभाग को कई बार दी गई। बावजूद इसके विभाग ने इन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। फिर लोगों ने विभाग से गुहार लगाई है कि भालुओं को पकड़ा जाए। उधर, एसडीएम आनी डॉ. सीएल चौहान का कहना है कि आनी क्षेत्र में लगातार हो रही भालुओं के हमले की घटनाएं चिंता का विषय है। इन्हें पकड़ने के लिए सरकार से मामला उठाया जाएगा।
Next
AU ऐप में पढ़ें