हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर के समीप एनएच पर पहाड़ दरकने से दो बसें मलबे में दब गई हैं। अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं। 50 के करीब लोगों के दबे होने की आंशका है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे खुद मौके का जायजा लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस की टीमें रेस्कयू में लगी हुई हैं। प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। स्थानीय लोग भी रेस्कयू में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
हादसा इतना भयानक है कि बसों के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं ग्राउंड जारी पर मंजर बेहद भयावह है। मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट-मंडी नेशनल हाईव पर शनिवार रात हादसा हुआ। एनएच पर उरला- जोगिंद्रनगर के पास कोटकरूपी में रात के अंधेरे में पहाड़ी दरकी और अपने साथ यात्रियों से भरी दो एचआरटीसी बसों को भी साथ ले गई।
विज्ञापन
3 of 10
चंद सेकेंड में तबाही का जो भयावह मंजर देखने को मिला उसे बयां करना कठिन है। इस हादसे में अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने आशंका है।
4 of 10
सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर लगी हुई हैं। रात दो बजे के करीब पहाड़ी से मलबा गिरा और कई वाहनों को अपने साथ दूर तक ले गया। बताया जा रहा है कि कोटकरूपी में दो बसें रात को चाय पानी के लिए रुकी थीं। इसके अलावा कई और वाहन भी यहां पर खड़े थे।
विज्ञापन
5 of 10
जैसे ही ऊपर से पहाड़ी दरकी दोनों बसों के अलावा वहां पर खड़े कई और वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। एचआरटीसी की बसों में एक कटड़ा-मनाली रुट पर जा रही बस थी। बस के चालक ने ऊपर से मलबा आता देखा सवारियों को भागने को कहा। वहीं चम्बा से मनाली जा रही बस में हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 10
ये बस मलबे के साथ एनएच से एक किलोमीटर नीचे बह गई है। इस बस में 45 सवारियां होने की आशंका है। इसके अलावा वहां आसपास खड़े कई और वाहन भी मलबे में दफन हो गए हैं।
विज्ञापन
7 of 10
प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01905-226201, 202,203 भी जारी किया गया है। इसके अलावा परिवहन निगम की ओर से भी हेल्पलाइन नंबर जारी 01905235538 और मोबाइल नंबर 9418001051 जारी किया गया है।
8 of 10
एचआरटीसी कुल्लू का कहना है कि मनाली-कटरा जा रही बस पठानकोट डिपो की है और दूसरी बस चंबा डिपो की है। चंबा डिपो वाली बस मिल गई है। इसमें कुल्लू मनाली के कितने लोग सवार थे इसका पता किया जा रहा है।
9 of 10
बस हादसे में कंडक्टर और ड्राइवर दोनों की मौत हो गई है। कंडक्टर कांगड़ा जिले के द्रमन का रहने वाला था।
पूर्व जिप अध्यक्ष सेसराम की बहन के तीन बच्चे भी इस बस हादसे का शिकार बताए जा रहे हैं। बस में तीन बच्चों के साथ उनकी चाची भी सवार थी। तीनों बच्चे अपने ननिहाल कुल्लू में ही रहते थे। बच्चों की माता पहले ही अपने पति को खो चुकी है। परिजन घटनास्थल पर सुबह ही रवाना हो गए हैं।