फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली जा रहे पर्यटकों की बस घाघस में पलटी, 24 घायल, चालक फरार

Sun, 20 May 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
1 of 7
हमीरपुर शिमला नेशनल हाईवे पर घाघस के साथ लगते मंगरोट गांव में पर्यटकों से भरी बस पलट जाने से 24 लोग घायल हो गए। घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 6 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बस का चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 7
जानकारी के अनुसार गुजरात की बस (जीजे18एजेड-4671) पर्यटकों को लेकर हिमाचल घूमने आए थे। शिमला घूमने के बाद शनिवार को यह पर्यटक मनाली जा रहे थे। इसी दौरान घाघस के साथ लगते मंगरोट गांव में एनएच-205 पर पर्यटकों की बस सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन

3 of 7
बताया जा रहा है कि वॉल्वो बस तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा। पलटने के बाद बस घिसटती हुई आगे तक चली गई। इससे वहां पर पार्क दो कारें भी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

4 of 7
बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और सदर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस भी आ गई।
विज्ञापन

5 of 7
घायलों को बस से बाहर निकालकर बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में 24 पर्यटक घायल हुए हैं। बस चालक मौके से फरार है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को प्रशासन की ओर से आर्थिक तौर पर सहायता राशि दी गई है। इसमें गंभीर रूप से घायल छह पर्यटकों को दो-दो हजार रुपये तो 18 कम घायल पर्यटकों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। कुल मिलाकर 30 हजार रुपये की सहायता राशि बस हादसे में घायल सभी पर्यटकों में बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पर्यटकों का कहना है कि हादसा चालक की गलती से हुआ है। वे बस की रफ्तार धीमी करने को कहते रहे लेकिन उसने एक न सुनी। तेज रफ्तार बस जैसे ही एक तीखे मोड़ पर पहुंची तो चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें