फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर को पनपने से रोकेगा ये तेल, हिमाचल की बेटी ने प्रयोग में किया साबित

Tue, 26 Feb 2019 04:15 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
जैतून का तेल कैंसर जैसे घातक रोग को पनपने से रोकेगा। हमीरपुर जिले की डॉ. नेहा नंदा के शोध में यह साबित हुआ है। डॉ. नेहा का शोध पत्र यूरोप की विख्यात पत्रिका इंटरनेशनल जारनल ऑफ कैंसर में भी छपा है। शोध के अनुसार जैतून के तेल के इस्तेमाल से कैंसर नहीं पनपता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डॉ. नेहा ने पीजीआई चंडीगढ़ में चूहों के दो समूहों पर किए शोध में एक समूह को कैंसर प्रेरित करने वाले टीके लगाए और दूसरे समूह को इन टीकों के साथ 20 सप्ताह तक एक्स्ट्रा वर्जन जैतून के तेल की उनके वजन के अनुसार निर्धारित मात्रा पिलाई। 
विज्ञापन

3 of 6
इसके बाद पाया गया कि पहले समूह के चूहों में बड़ी आंत व गुदा का कैंसर फैल गया है, जबकि दूसरे समूह जिन्हें जैतून का तेल दिया गया था उनमें कैंसर नहीं पनप पाया। डॉ. नेहा के पिता वाईपी नंदा एक निजी कोचिंग संस्थान के प्रबंधक हैं। 

4 of 6
डॉ. नेहा ने यह शोध पंजाब विवि चंडीगढ़ के बायोफिजिक्स विभाग के प्रो. देवेंद्र कुमार धवन और पीजीआई चंडीगढ़ के बायो टेक्नालाजी तथा एक्सपेरिमेंटल मेडिसन विभाग के डॉ. सफरून महमूद की देखरेख में किया है।
विज्ञापन

5 of 6
इससे पूर्व डॉ. नेहा का डाक्सीसाइक्लीन के दुष्प्रभावों पर एक शोध पत्र अमेरिका के जारनल प्लोस वन में छपा था। वे आगामी शोध के लिए गोल्डमैन पैनक्रिएटिक सेंटर, पैथोलॉजी विभाग, द जांस हापकिंस यूनिवसटी स्कूल ऑफ मेडिसन बाल्टीमेर अमेरिका में कार्यरत हैं। पैनकरेटिक कैंसर पर शोध कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉ. नेहा का कहना है कि बड़ी आंत और गुदा का कैंसर तीसरा सबसे आम कैंसर है। दुनिया में कैंसर से होने वाली 10 फीसदी मृत्यु का मुख्य कारण हैं। उन्होंने लोगों से अपने भोजन में जैतून के तेल का प्रयोग करने का आह्वान किया है। कहा कि वे प्रदेश के युवाओं को निशुल्क करियर परामर्श उनके पिता के कोचिंग संस्थान में माह के हर दूसरे शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें