फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल के स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Mon, 01 Feb 2021 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल: स्कूल पहुंचने पर छात्रों की थर्मल स्कैनिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के स्कूलों में सोमवार को रौनक लौटी। प्रदेश में पांचवीं और आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की एसओपी के तहत नियमित कक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। कुल्लू जिले में छात्र मास्क लगाकर स्कूलों में पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर छात्रों की थर्मल स्कैनिंग की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। कोविड नियमों के तहत स्कूलों में पढ़ाई की जा रही है। पांचवी से बारहवीं कक्षाओं समेत आईटीआई की कक्षाएं भी आरंभ हो गई है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
निजी स्कूलों में जहां विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि देखी गई वहीं सरकारी स्कूलों में पहले दिन संख्या कम रही। ढालपुर के कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना नियमों के अनुसार उचित शारीरिक दूरी के साथ पढ़ाई की जा रही है।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शीतकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में 15 फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए लंच टाइम एक साथ नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए हर कक्षा के लिए अलग-अलग लंच का समय होगा।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने के समय में भी दस से पंद्रह मिनट का अंतर रहेगा, ताकि भीड़ जमा न हो।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर नौवीं और जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाने की योजना भी कई स्कूलों ने बनाई है।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की रोजाना कक्षाएं लगेंगी। न प्रार्थना सभाएं होंगी और न खेलकूद के पीरियड लगेंगे। अगर किसी कक्षा में अधिक विद्यार्थी हैं तो उन्हें निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अलग-अलग कमरों में बैठाया जाएगा।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इंजीनियरिंग और बहुतकनीकी कॉलेज भी खुल गए हैं। इन संस्थानों में भी एसओपी के तहत कक्षाएं लग रही हैं। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में आठ फरवरी से नियमित कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुुमार शर्मा ने बताया कि पांचवीं और आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें