बर्फ से लकदक बड़ा भंगाला की चोटियां।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों ने ऐसे किया सफर, यहां गुजारी रात
चंबा के होली से बड़ा भंगाल गए कर्मचारियों के दल ने पहली रात नया ग्रां में गुजारने के बाद दूसरे दिन पैदल सफर किया। दूसरी रात धारड़ी में गुजारी और तीसरे दिन देर शाम को बड़ा भंगाल पहुंच सके। इसी प्रकार छोटा भंगाल के बड़ा ग्रां से बड़ा भंगाल गई कर्मचारियों की टीम ने पहली रात परनोहटू और दूसरी रात 15 हजार 500 फीट ऊंचे थमसर जोत को पार करने के बाद मढ़ी में गुजारी और तीसरे दिन देर शाम को बड़ा भंगाल पहुंच सके।