फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भूस्खलन से सड़कें बंद, सब्जियों से भरी गाड़ियां फंसी

Mon, 27 Jul 2020 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश सड़कों की रफ्तार थामने लगी है। भारी बारिश से अधिकांश नदी-नाले और खड्डें उफान पर हैं। कुल्लू जिले में बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार रात को भी लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से कुल्लू जिले में आधा दर्जन सड़कों पर पत्थर, मलबा गिरने से लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ा। सैंज व बंजार क्षेत्र में बारिश का अधिक असर देखने को मिला है। न्यूली-शैंशर सड़क में बड़ी चट्टानें गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में किसानों, बागवानों के उत्पाद फंस गए हैं। वहीं बंजार में बारिश के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोलन में कालका-शिमला एनएच के लगभग सौ मीटर के भाग को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सिरमौर जिले में पहाड़ी से भूस्खलन होने से राजपुर-बनौर सड़क बंद हो गई है। सड़क पर सब्जियों से भरी गाड़ियां फंस गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें