कोरोना महामारी के बीच हिमाचल में सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस मैदान धर्मशाला में 18 से 28 सितंबर तक सेना की भर्ती होगी, जिसमें कांगड़ा और चंबा जिले के 17 से 21 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी 22 जुलाई से चार सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।