manali leh road
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार को रोहतांग सहित मनाली सहित समूची घाटी में मौसम खराब रहा। घाटी में एक फिर से ठंड लौट आई है। बुधवार को मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, पतालसू पीक, दशौहर लेक, भृगु लेक के अलावा बारालाचा व कुंजुम दर्रा में फाहे गिरे।