फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं हिमाचल के सरकारी स्कूल की टीचर जिन्होंने केबीसी में जीते 6 लाख 40 हजार

Wed, 12 Sep 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
1 of 8
टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में हिमाचल के सरकारी स्कूल की अध्यापिका ने छह लाख 40 हजार रुपये जीते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
शिमला के सरकारी स्कूल संधू की अध्यापिका प्रीति किमटा 23 और 24 अगस्त को ऑनलाइन इस शो में भाग लेने के लिए चयनित हुईं। नौ सितंबर को शो में हिस्सा लिया और अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 8
प्रीति ने तीसरे सवाल पर पहली लाइफलाइन ले ली। इसके बाद प्रीति सवालों का जवाब देती रहीं और दूसरी लाइफलाइन का प्रयोग भी किया।

4 of 8
11वें सवाल का जवाब प्रीति को नहीं आया। कोई लाइफलाइन न होने के कारण प्रीति ने छह लाख 40 हजार रुपये के साथ शो छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन

5 of 8
शो में जीती राशि से प्रीति केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी। प्रीति ने कहा कि इसके अलावा इन पैसों घूमने पर खर्च करेंगी और रिश्तेदारों के साथ पार्टी करेंगीं।
विज्ञापन

6 of 8
प्रीति ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि शो में हिस्सा लेंगी और अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा होगा। शो में हिस्सा लेने के बाद वे मशहूर हो गई हैं।
विज्ञापन

7 of 8
शो के दौरान अध्यापिका प्रीति किमटा का हौसला बढ़ाने के लिए बिग बी ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता सुनाई। दरअसल एक सवाल के जवाब को लेकर प्रीति असमंजस में थी। इस पर अमिताभ बच्चन ने कविता सुना हौसलाफजाई की।
विज्ञापन

8 of 8
प्रीति ने कहा कि उनका सपना था कि कभी अमिताभ बच्चन के साथ मिलूं। शो में यह सपना पूरा हो गया। अमिताभ बच्चन से मिलना जिंदगी भर याद रहेगा। अब वे खुद को फिल्म स्टार से कम नहीं समझ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें