जयराम सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने पर फैसला हो सकता है। वहीं, विभिन्न विभागों में भर्तियों को लेकर भी मंत्रिमंडल निर्णय कर सकता है। प्रदेश सरकार कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को बोनस देने के प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में नए उद्योग स्थापित करने को मंजूरी दी जा सकती है।