फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी हिमपात, शिमला में 27 सालों का रिकॉर्ड टूटा, 370 सड़कें ठप

Tue, 17 Jan 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में दस दिन के भीतर दूसरी बार भारी बर्फबारी हुई है। शिमला, मनाली, डलहौली समेत प्रदेश के विभिन्न इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। जनजातीय क्षेत्र पूरी तरह से बर्फ  के आगोश आ गए हैं। चार दिन पूर्व बहाल हुए अपर शिमला का भारी बर्फबारी के चलते राजधानी से फिर संपर्क  कट गया है। शिमला, चंबा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों में कई क्षेत्र अलग-थलग पड़ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
बर्फबारी के कारण दो नेशनल हाईवे समेत 370 सड़कें एक बार फिर अवरुद्ध हो गई हैं। तीन सौ से ज्यादा बस रूट ठप हो गए हैं। सैकड़ों वाहन विभिन्न सड़कों पर बर्फ  में फंस गए हैं। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार रात को शुरू हुई बर्फबारी सोमवार दोपहर तक जारी रही। यहां दोपहर बाद मौसम ने कुछ राहत दी।
विज्ञापन

3 of 10
कुल्लू जिले के मनाली, बंजार और आनी उपमंडल के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेब्लशिमेंट (सासे) संस्थान मनाली ने हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के बाद उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने अलर्ट के बाद मनाली के साथ लगते सोलंगनाला समेत पर्यटन स्थल में सैलानियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

4 of 10
शिमला शहर के अलावा कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंगनाला, रोहतांग, डलहौजी, चायल, नौहराधार, बरोट, धौलाधार समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। एक सप्ताह तक बर्फ में परेशानी झेलने वाले ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। हालांकि, पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है, कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
राजधानी शिमला में जनवरी माह में 27 साल बाद सबसे अधिक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। बीते दस दिनों में राजधानी में 102.7 सेंटीमीटर बर्फ  रिकार्ड की गई है। साल 1990 में शिमला में 204 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। इस माह बर्फबारी ने साल 2012 की 95 सेंटीमीटर बर्फबारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दिसंबर 1990 में लगातार तीन दिनों तक 204 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। जनवरी 2012 में 14 दिनों में 95 सेंटीमीटर बर्फ  रिकार्ड की गई थी। जनवरी 2017 में बीते दस दिनों में 102.7 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई है। यह बर्फबारी छह-सात जनवरी और 15-16 जनवरी को हुई।
विज्ञापन

7 of 10
प्रदेश में सबसे ज्यादा रोहतांग में 90 सेंटीमीटर, भरमौर में 45, मनाली में 33, डलहौजी में 30, ठियोग में 15 और शिमला में 9.6 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से एक बार फिर पारा लुढ़क गया है।

8 of 10
राहत की बात यह रही कि शिमला में दोपहर बाद कुछ देर धूप खिलने से बर्फ पिघल गई। मंडी के करसोग, जंजैहली, गोहर, चौहारघाटी में बर्फबारी से जनजीवन फिर अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में एक बार फिर ब्लैकआउट हो गया है।

9 of 10
घुमारवीं में 27 मिलीमीटर, सरकाघाट में 24, धर्मशाला में 21.8, पालमपुर-चंबा में 21, भोरंज-बंजार में 20, बरठीं में 18.8, नूरपुर में 16, सुंदरनगर में 15.2, मंडी में 14.1, धर्मपुर में 12 और सुजानपुर में 12 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

10 of 10
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में मंगलवार और बुधवार को भी हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। 19 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। 20 को दोबारा फिर मौसम बिगड़ेगा। 21 और 22 जनवरी को धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें