किन्नौर, ऊपरी शिमला और आउटर सिराज की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी का दौर जारी है। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के 4, रिकांगपिओ के 12, तारादेवी के 58, रोहड़ू के 19, रामपुर के 43, करसोग के 20, शिमला ग्रामीण के 13 और सोलन डिपो के 2 रूट फेल हुए हैं। लोकल डिपो की 10, तारादेवी की 3, रोहड़ू की 11, रामपुर की 6, करसोग की 3 और शिमला ग्रामीण की 8 बसें विभिन्न रूटों में फंसी हुई हैं। जिला कांगड़ा के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश जारी रही।