हिमाचल में भारी बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई इलाकों मे भरा पानी, तस्वीरें
Sat, 10 Sep 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
- फोटो : अमर उजाला
शिमला समेत प्रदेश भर में भारी बारिश ने गर्मी से एक बार फिर लोगों को राहत दी है। प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश भी रिकॉर्ड की गई है।
जिला मंडी में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। सड़कें और घर पानी में डूब गए हैं।
इन इलाकों में यातायात भी बाधित हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
मंडी के अलावा कुल्लू में भी कई जगहों पर बारिश से मटर की फसल बर्बाद हो गई है।
राजधानी शिमला में भी तड़के सुबह के समय भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश के बाद सुबह शाम ठंड भी बढ़ रही है।