इस 'छोटे उस्ताद' का कारनामा देख दंग रह गए सलमान, गोद में उठाया, तस्वीरें
Sat, 10 Sep 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 9
पर्यटक नगरी मनाली में अभी सलमान खान फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग में व्यस्त थे कि ये 'छोटा उस्ताद' वहां पहुंच गया। बाद में सलमान के सामने इसने जो कर दिखाया वह देख खुद सलमान इसके फैन हो गए। सलमान ने इसे गोद में उठा लिया और इसकी जमकर तारीफ भी की।
- फोटो : अजय कुमार, अमर उजाला, कुल्लू
पर्यटक नगरी मनाली में अभी सलमान खान फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग में व्यस्त थे कि ये 'छोटा उस्ताद' वहां पहुंच गया। बाद में सलमान के सामने इसने जो कर दिखाया वह देख खुद सलमान इसके फैन हो गए। सलमान ने इसे गोद में उठा लिया और इसकी जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन
2 of 9
सलमान जिस बच्चे के फैन हुए वह कुल्लू में ब्यास पब्लिक स्कूल की दूसरी क्लास में पढ़ने वाला छात्र यशवंत हैं। यशवंत छोटे कद का है। वह अपने सुपरहीरो से मिलने मनाली पहुंचा था। व्यस्त शेड्यूल के कारण सलमान से मिलना इतना आसान नहीं था।
विज्ञापन
3 of 9
उसे सिक्योरिटी ने अंदर जाने नहीं दिया। इस पर यशवंत ने कहा कि वह बहुत अच्छा डांस करता है। सलमान उसका डांस जरूर देखेंगे। लेकिन सिक्योरिटी उसे अंदर जानने के लिए तैयार नहीं हुई।
4 of 9
बाद में यशवंत ने इनके सामने ही नाचना शुरू कर दिया। सिक्योरिटी ने जब यशवंत का डांस देखा तो इसके बारे में सलमान खान को बताया। सलमान खान ने भी इस छोटे स्टार से मिलने को हामी भर दी।
विज्ञापन
5 of 9
इसके बाद यशवंत सलमान खान के सामने पहुंचा और डांस शुरू कर दिया। इसके स्टंट और एक्शन देख खुद सलमान खान दंग रह गए। उन्होंने इसे गोद में उठा लिया और जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह खुद उसके फैन हो गए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
यशवंत अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, जिला स्तरीय पीपल जातर मेला, सहित अन्य बड़े आयोजन में अपने डांस की प्रस्तुति दे चुका है। मंडी के सुंदरनगर निवासी यशवंत के पिता रमेश कुमार ने कहा कि यशवंत छोटे कद का जरूर है। लेकिन उसका हौसला दूसरे बच्चों से कहीं अधिक है। यशवंत की अपने सुपरस्टार सलमान खान से मिलने की तमन्ना थी, जो अब पूरी हो गई है। वहीं ब्यास पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल वृंदा बंसल ने कहा कि सलमान खान से मिलने के स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
7 of 9
सिने स्टार सलमान खान होम प्रोडक्शन ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली में दिनरात एक किए हुए हैं। शुक्रवार को फिल्म के लिए गुलाबा में शूटिंग हुई। इस बीच सलमान खान ने कुल्लवी ड्रेस में आए बच्चों के साथ मस्ती करने के अलावा उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। इस फिल्म में ये बच्चे सांग सिक्वेंस में सलमान को घेरे नजर आएंगे।
8 of 9
इधर कश्मीर की अशांति के चलते लेट हुई फिल्म की शूटिंग के चलते उन्हें पूरा सितंबर माह मनाली में लगाने के बावजूद दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े में दोबारा मनाली आना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बन रही इस फिल्म में दबंग खान को बर्फबारी के बीच दुश्मन सेना पर गोलीबारी और बमबारी करते दिखाया जाएगा।
हालांकि नमक बिछाकर सीन को शूट करने का इंतजाम किया जा रहा था। लेकिन सलमान ने वास्तविकता दिखाने के लिए दिसंबर माह में असली बर्फ में सीन शूट करने का मन बनाया है। खास बात यह है कि नवंबर में सलमान खान की उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया के साथ शादी का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। लूलिया इन दिनों रोमानिया लौट गई हैं। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि यूनिट के लिए मनाली में होटल बुक कर दिए गए हैं। ऐसे में कार्यक्रम लंबा खिंचने पर भी यूनिट को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।