हैं। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वीरवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।