फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना प्रमुखों के बीच अमित शाह ने भरी हुंकार, तस्वीरों में देखिए शक्ति प्रदर्शन

Tue, 29 Jan 2019 07:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) दी, लेकिन कांग्रेस ने ओआरओपी मतलब ऑनली राहुल, ऑनली प्रियंका की तर्ज पर केवल इन्हीं का ख्याल रखा। ऊना के इंदिरा मैदान में सोमवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उपस्थित लोगों से सवाल किया कि आपको लीडर वाली सरकार चाहिए या डीलर वाली।
विज्ञापन

2 of 10
अगर लीडर वाली सरकार चाहिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल से पिछली बार चारों सीट भाजपा की झोली में डाली, जिससे केंद्र में मोदी सरकार बनी। इस बार भी हिमाचल से ऐसी आंधी चले कि उत्तर भारत में कांग्रेस का सफाया हो जाए और दिल्ली तक कमल खिल उठे।
विज्ञापन

3 of 10
अमित शाह ने जयराम ठाकुर सरकार की प्रशंसा करते कहा कि इससे पहले यहां राजा-रानी और राजकुमार की सरकार थी। पहली बार जनता को लगा कि उनकी खुद की सरकार बनी। जनमंच एक बेहतर प्रयास है, जिससे सभी की समस्या का हल हुआ।

4 of 10
शाह ने कहा कि मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि 70 साल तक गरीबी क्यों नही हटाई। क्यों लोगों को धुएं में झोंकने का काम किया। गरीब मां को सिलेंडर नहीं दे पाए। आज पूरे हिमाचल को गैस कनेक्शन देना भाजपा सरकार की उपलब्धि है।
विज्ञापन

5 of 10
मोदी ने गरीबी देखी है, इसलिए उन्होंने गरीबों को हित में योजनाएं चलाईं। शाह ने कहा कि 2014 में अढ़ाई करोड़ की ताकत थी, आज भाजपा के पास 11 करोड़ की फौज है और 22 करोड़ लोगों का आशीर्वाद। हर पन्ने पर 70 प्रतिशत जीत ही मोदी को प्रधानमंत्री बना सकती है।
विज्ञापन

6 of 10
सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

7 of 10
अमित शाह ने कहा कि देश की जनता ने मोदी के रूप में एक ऐसा चौकीदार दिया, जो घोटालों का पर्दाफाश कर रहा है। मोदी जैसा लीडर दुनिया भर में नहीं है। बकौल अमित शाह-राहुल बाबा मेरी पार्टी, संगठन और मुझे जितनी गाली बोल लो, लेकिन भारत माता के टुकड़े करने की बात कही तो मोदी सरकार सहन नहीं करेगी।

8 of 10
सम्मेलन में मौजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के साथ-साथ पूरे देश हित में नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। मोदी सरकार ने हिमाचल के साथ विशेष स्नेह दिखाते हुए करीब साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मुहैया करवाई है, जबकि कांग्रेस सरकारों के समय प्रदेश की उपेक्षा होती रही।

9 of 10
पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक ले जाएं। जयराम ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
हिमाचल छोटा सा राज्य है, लेकिन संगठन को मजबूत करने की शुरुआत जो यहां से भाजपा ने की है, आज उसी प्रारूप को देश भर में लागू करने की योजनाएं बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन ही सरकार बनाता है, सरकार संगठन नहीं बना सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें