हिमाचल समेत देश के उतरी राज्यों में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। मौसम में बदलाव शुरू होते ही कई बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अगर सावधानी न बरती गई तो आप कई तरह के संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। आइए जानते हैं इस मौसम में कौन कौन सी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं-
विज्ञापन
2 of 7
इस मौसम में हर वर्ग के लोगों में गला खराब, बुखार, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोई गले के दर्द से परेशान हैं तो कोई खांसी एवं जुकाम से। चिकित्सकों की मानें तो सभी मरीज मौसम में बदलाव होने के चलते इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच के मुताबिक सुबह और शाम ठंड का प्रकोप ज्यादा है। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनें।
4 of 7
इसके अलावा संक्रमण से बचने के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन
5 of 7
पीने के लिए इन दिनों भी पानी को उबाल कर पीएं। काम पर जाते वक्त या स्कूली बच्चे घर से उबला हुआ पानी ही साथ ले जाएं।
विज्ञापन
6 of 7
बाहर के खाने से परहेज करें। घर का बना खाना ही खाएं।