फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विश्व धरोहर दिवस पर ट्रैक पर उतरा 113 साल पुराना स्टीम इंजन

Thu, 19 Apr 2018 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
विश्व धरोहर दिवस के मौके पर रेलवे स्टेशन शिमला में 113 साल पुराना स्टीम लोकोमोटिव इंजन एक बार फिर ट्रैक पर उतरा गया। सुबह 11:10 बजे रेलवे शेड से स्टीम इंजन प्लेट फार्म नंबर 01 पर पहुंचा। स्टीम इंजन को देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी और स्थानीय लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
इस मौके पर सैलानियों और स्थानीय लोगों ने स्टीम इंजन को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद किया।1905 में पहली बार स्टीम इंजन शिमला-कैथलीघाट के बीच चलाया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
स्टीम इंजन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद विश्व धरोहर दिवस कार्यक्रम शुरू किया गया। शिमला रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी ने रेलवे स्टेशन स्टाफ को ‘धरोहर शपथ’ दिलाई।

4 of 5
उन्होंने कहा कि कालका-शिमला रेल लाइन विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त करने वाली तीसरी रेल लाइन है। 8 जुलाई 2008 को यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने रेलवे के स्टाफ से स्टेशन परिसर में साफ सफाई और रख रखाव के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर, डीएमओ अनीता मीणा, एएस नेगी, अनिल छाबड़ा और वाईके चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें