हिमाचल में मौसम ने करवट ली है। इसके चलते प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फ से लकदक पहाड़ाें का नजारा देखते ही बनता है।
विज्ञापन
2 of 7
रोहतांग दर्रा में करीब 75 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। मढ़ी में 45 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा अप्रैल माह में दूसरी बार यातायात के लिए ठप हो गया है।
विज्ञापन
3 of 7
वहीं, लाहौल घाटी में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
4 of 7
ताजा हिमपात के बाद लाहौल घाटी का सड़क संपर्क एक बार फिर शेष दुनिया से कट गया। लाहौल के कोकसर में दो दर्जन वाहन फंस गए हैं। इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 7
बर्फबारी के कारण घाटी में बिजली, दूरसंचार और परिवहन सेवा भी प्रभावित हुई है। बर्फबारी से घाटी एक बार फिर शीत लहर की चपेट में है।
विज्ञापन
6 of 7
इसके अलावा कुल्लू, चंबा, किन्नौर और मंडी जिलोें के पर्वतीय इलाकों में भी हिमपात और कांगड़ा जिले में कुछ जगह ओलावृष्टि हुई है।