मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भी मौसम खराब रहेगा। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 10 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।