फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अप्रैल में बर्फ से लकदक हुई देवभूमि, मूसलाधार बारिश

Thu, 12 Apr 2018 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 13
हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज फिर बदल गए हैं। सूबे के पहाड़ अप्रैल में बर्फ से लकदक हो गए हैं। कुल्लू-मनाली, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और किन्नौर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मनाली से सटे सोलंगनाला में दो साल बाद अप्रैल में हिमपात हुआ है। लाहौल घाटी ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन

2 of 13
रोहतांग और जलोड़ी दर्रे फिर बंद हो गए हैं। पिछले सप्ताह ही बहाल हुआ रोहतांग दर्रा बंद होने से लाहौल से संपर्क  दोबारा कट गया है। उधर शिमला समेत सूबे के विभिन्न इलाकों में बुधवार को मूसलाधार बारिश से करीब 50 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। ऊना, सोलन समेत विभिन्न जिलों में तूफान-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

3 of 13
मौसम के इस बदले मिजाज के चलते अप्रैल में शिमला समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जनजातीय क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। कुल्लू के पहाड़ों के साथ-साथ लाहौल घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बर्फबारी हुई है।

4 of 13
रोहतांग में 30 सेंटीमीटर, मढ़ी में 20, कोकसर में 15, केलांग में पांच, गुलाबा व सोलंगनाला में 10 सेंमी ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई। इससे मनाली-लेह मार्ग बहाल करने के बीआरओ के अभियान को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

5 of 13
चंबा के भरमौर, पांगी, किहार, तीसा की ऊपरी चोटियों में भी हिमपात हुआ है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फ  गिरी है। मंडी के बरोट और सिराज की ऊंची चोटियों में बारिश के साथ बर्फ के फाहे गिरे। कांगड़ा की धौलाधार रेंज भी बर्फ से सफेद हो गई है।
विज्ञापन

6 of 13
हिल्स क्वीन शिमला में बुधवार सुबह जमकर बादल बरसे। तेज बारिश से शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर बूंदाबांदी होती रही। हालांकि शाम 3 बजे के बाद मौसम खुल गया। 
विज्ञापन

7 of 13
शिमला के विकासनगर के पास नाले में पानी बढ़ने से स्कूली बच्चे फंस गए। ढली-संजौली बाईपास पर पहाड़ी से पत्थर सड़क पर गिरने से यातायात बाधित रहा।

8 of 13
ऊना के संतोषगढ़ में तेज बारिश और आंधी से बिजली के खंभे और तार टूट गए। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रही। खराब मौसम के चलते तापमान में भारी गिरावट हुई है। केलांग में न्यूनतम तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

9 of 13
मूसलाधार बारिश के चलते बुधवार को कुल्लू घाटी में हवाई उड़ानें प्रभावित हुईं। बुधवार को दिल्ली से भुंतर और चंडीगढ़ की उड़ानें नहीं हो सकीं। इससे 140 मुसाफिरों को परेशानी हुई।

10 of 13
बुधवार सुबह घाटी में हुई तेज बारिश से एयर इंडिया की दिल्ली-भुंतर और भुंतर-चंडीगढ़ की दोनों उड़ानें नहीं हो पाईं। दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री सुबह ही भुंतर हवाई अड्डे पर पहुंच चुके थे, जिन्हें बाद में सड़क मार्ग से जाना पड़ा।

11 of 13
वहीं शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से तीन दिन से शिमला और दिल्ली के बीच हवाई सेवा ठप है। शिमला-दिल्ली के बीच एयर इंडिया का विमान उड़ान भरता है। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा शिमला के निदेशक एसएस मगीरवार ने इसकी पुष्टि की है।

12 of 13
हिमाचल के कुछ इलाकों में वीरवार को भी बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 अप्रैल को सूबे के निचले और मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
13-14 को मौसम साफ रहेगा। 15 से 17 तक फिर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें