मंडी जिले के नाचन, सराज और चौहार घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हैं। चंबा जिले के पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार, लक्कमंडी, पौहलाणी, आहला, पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। धौलाधार में हिमपात और मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई।