फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना में फिर भीषण अग्निकांड, 50 परिवार हुए बेघर

Tue, 17 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के जिला ऊना के बाथड़ी और बणे दी हट्टी में प्रवासियों की झुग्गियों में भड़की आग बुझी भी नहीं थी कि अगले ही दिन घालुवाल पुल के पास करीब पचास और झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। अग्निकांड में मजदूरों की करीब 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला ऊना के बाथड़ी और बणे दी हट्टी में प्रवासियों की झुग्गियों में भड़की आग बुझी भी नहीं थी कि अगले ही दिन घालुवाल पुल के पास करीब पचास और झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। अग्निकांड में मजदूरों की करीब 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 6
घटना में लाखों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दोपहर बाद हुई घटना से लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। - फोटो : अमर उजाला
घटना में लाखों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दोपहर बाद हुई घटना से लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

3 of 6
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर घालुवाल पुल के समीप स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मजदूर काम पर गए हुए थे। भीषण आग को देखते हुए स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन कड़कती धूप और आग की भीषण लपटों की तपिश के आगे लोगों की एक न चली। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर घालुवाल पुल के समीप स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मजदूर काम पर गए हुए थे। भीषण आग को देखते हुए स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन कड़कती धूप और आग की भीषण लपटों की तपिश के आगे लोगों की एक न चली।

4 of 6
इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के बाद सभी परिवार बेघर हो गए हैं। बच्चे, महिलाएं सभी तपती धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के बाद सभी परिवार बेघर हो गए हैं। बच्चे, महिलाएं सभी तपती धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आग की घटना में राज कुमार की झुग्गी एवं उसमें रखी 20 हजार की नकदी जलकर राख हो गए। वहीं, रामपाल के 10 हजार, लटूरी के 10 हजार सहित अन्य प्रवासी मजदूरों की झुग्गी सहित अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। - फोटो : अमर उजाला
आग की घटना में राज कुमार की झुग्गी एवं उसमें रखी 20 हजार की नकदी जलकर राख हो गए। वहीं, रामपाल के 10 हजार, लटूरी के 10 हजार सहित अन्य प्रवासी मजदूरों की झुग्गी सहित अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अग्निकांड में झुग्गी के समीप बसाल निवासी अश्वनी कुमार का तूड़ी का गोदाम था। इसमें करीब 600 क्विंटल तूड़ी भरी हुई थी। गोदाम में आग लगने से तूड़ी भी जलकर राख हो गई। आग की घटना में अश्वनी कुमार को भी भारी नुकसान हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड में झुग्गी के समीप बसाल निवासी अश्वनी कुमार का तूड़ी का गोदाम था। इसमें करीब 600 क्विंटल तूड़ी भरी हुई थी। गोदाम में आग लगने से तूड़ी भी जलकर राख हो गई। आग की घटना में अश्वनी कुमार को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें