फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पांच लाख जलकर हुए राख, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के जिला हमीरपुर में देर रात कैनरा बैंक के एटीएम रूम में आग लग गई। भीषण आग से पूरी एटीएम मशीन जलकर राख हो गई। एटीएम रूम के बाहर खड़े दो स्कूटर भी जल गए।
विज्ञापन

जब पांच लाख जलकर हुए राख, देखिए तस्वीरें

2 of 6
तीन मंजिला भवन के धरातल पर लगी आग से बैंक की होर्डिंग व बोर्ड तक जल गए। आगजनी से बैंक को साढ़े पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। मशीन में 2.21 लाख रुपए के नोट थे जो सभी जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन

जब पांच लाख जलकर हुए राख, देखिए तस्वीरें

3 of 6
करीब साढे़ तीन लाख रुपये की एटीएम मशीन भी पूरी तरह से कबाड़ बन गई। कैनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे उन्हें अग्निकांड की सूचना मिली थी।

जब पांच लाख जलकर हुए राख, देखिए तस्वीरें

4 of 6
जहां ये आग लगी वह जगह रानीताल-शिमला नेशनल हाइवे के तहत हमीरपुर बस स्टैंड से करीबन 100 मीटर की दूरी पर है।एटीएम के साथ ज्वैलरी शोरूम और इलेक्ट्रानिक्स की दुकान और दूसरी मंजिल पर कैनरा बैंक का कार्यालय मौजूद है।

विज्ञापन

जब पांच लाख जलकर हुए राख, देखिए तस्वीरें

5 of 6
आधी रात को एटीएम रूम में आग की लपटे देख किसी ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक एटीएम मशीन बिल्कुल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पांच लाख जलकर हुए राख, देखिए तस्वीरें

6 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले बिजली की तारों से शुरू आग की चिंगारियां बाद में एटीएम में पहुंची और देखते ही देखते लाखों का नुकसान हो गया। बैंक मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें