फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे बस 1 मिनट में लिंक करवाएं वोटर-आधारकार्ड

विज्ञापन
1 of 8
अब आपको अपना वोटर कार्ड और आधारकार्ड लिंक करवाने के लिए किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ये आसान से स्टेप अपनाकर आप आसानी से अपना आधार कार्ड और वोटरकार्ड लिंक करवा सकते हैं।
विज्ञापन

घर बैठे बस 1 मिनट में लिंक करवाएं वोटर-आधारकार्ड

2 of 8
ऑनलाइन वोटरकार्ड-आधारकार्ड लिंक करने के लिए सबसे पहले कंप्यूटर पर जाकर nvsp.in टाइप करें। इसके बाद वेबसाइट खुल जाएगी।
विज्ञापन

घर बैठे बस 1 मिनट में लिंक करवाएं वोटर-आधारकार्ड

3 of 8
यहां नेशनल वोर्ट्स सर्विस पोर्टल पर क्लिक कर वेबसाइट खोलें। इस वेबसाइट पर अलग अलग ऑप्‍शन दिखाई देंगे।

घर बैठे बस 1 मिनट में लिंक करवाएं वोटर-आधारकार्ड

4 of 8
आप ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए Feed your Aadhaar Number ऑप्‍शन पर जाकर क्लिक करें। इससे नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

घर बैठे बस 1 मिनट में लिंक करवाएं वोटर-आधारकार्ड

5 of 8
इस फॉर्म में सबसे पहले आपको आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम, मतदाना पहचान पत्र का इपिक नंबर, आधारकार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और फिर आखिर के कॉलम में ईमेल आईडी भरनी होगी। इसे भरने के बाद सबमिट ऑप्‍शन पर क्लिक करें। आपको रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको इसकी जानकारी एसएमएस और ईमेल आईडी के जरिए मिल जाएगी।
विज्ञापन

घर बैठे बस 1 मिनट में लिंक करवाएं वोटर-आधारकार्ड

6 of 8
आप अपना आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र लिंक करवाने के लिए एसएमएस भी कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ECILINK टाइप कर स्पेस दें। फिर वोटर आईडी का नम्बर लिखकर फिर स्पेस के बाद आधार नम्बर लिखें। इस फिर 166 या 51969 नंबर पर भेज दें।
विज्ञापन

घर बैठे बस 1 मिनट में लिंक करवाएं वोटर-आधारकार्ड

7 of 8
प्रशासन के अनुसार इसके बाद उनका आधार और वोटर आईडी लिंक कर दिए जाएंगे। मैसेज से इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। शिमला ही नहीं देश भर में कहीं से भी ये टिप्स अपनाकर आधारकार्ड को वोटरकार्ड से लिंक करवा सकते हैं।
विज्ञापन

घर बैठे बस 1 मिनट में लिंक करवाएं वोटर-आधारकार्ड

8 of 8
इसके अलावा जो लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर सकते, उनके लिए शिमला जिला प्रशासन जल्द ही मेगा कैंप का आयोजन करेगा। लोग साइबर कैफे में जाकर भी लिंकेज करवा सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन लिंकेज का तरीका बेहद आसान है और इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें