फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड में सात दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Wed, 21 Feb 2018 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
राजधानी शिमला के सबसे व्यस्त लक्कड़ बाजार में सोमवार देर रात भीषण अग्निकांड में सात दुकानें जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। जांच जारी है। आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड को इस पर काबू करते हुए सुबह हो गई। मंगलवार दिन भर दुकानों से धुआं उठता रहा। सोमवार रात करीब पौने बारह बजे अचानक एक दुकान की छत से आग की लपटों को निकलते हुए स्थानीय लोगों ने देखा। इसी दुकान से एक के बाद एक कतार में सात दुकानों में आग भड़क गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

2 of 5
सूचना मिलते ही सात फायर टेंडर विभाग के तीस जवान मौके पर पहुंचे। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन के बचाव दल के लिए हाइड्रेंट के प्वाइंट पर ऐन मौके पर पानी ही नहीं पहुंचा। कम प्रेशर होने और सप्लाई सुचारु न होने के कारण बचाव कार्य में बाधा पेश आई, बावजूद जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को दूसरी दुकानों में फैलने से रोका। सुबह करीब आठ बजे तक आग पर काबू पाया गया। हालांकि, दुकानों में रखे सामान को नहीं बचाया सका। इधर, आईजीएमसी की ओर जा रही सड़क के किनारे बनी दुकानों में लगी आग को बुझाने में इस्तेमाल किए गए पानी से इसकी निचली मंजिल में बनी दुकानों में भी सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
आग लगने की सूचना मिलने पर उपायुक्त शिमला अमित कश्यप भी मौके पर पहुंचे। शहर के विधायक और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचे। सुबह एडीएम शिमला जीसी नेगी, एसडीएम शहरी नीरजा चांदला सहित नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट और करीब बारह बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिक्षा मंत्री के साथ मौके पर पहुंचे।

4 of 5
उन्होंने इस दौरान दुकानदारों से मुलाकात कर इस घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन और प्रदेश सरकार की तरफ से हर तरह की मदद देने का भरोसा दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे और बिजली विभाग को भविष्य के लिए पूरी मार्केट को सुरक्षित करने के लिए आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने हादसे से निपटने के लिए मौके पर लगे अग्निशमन विभाग के जवानों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्कड़ बाजार निवासी गोपाल सूद और उनके दोस्तों ने रात करीब 11:40 पर एक दुकान की छत से धुआं उठता हुआ देखा। इस पर अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। माल रोड फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा और जवानों ने मौके पर आकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। डिविजन फायर ऑफिसर सुखदेव भी इस दौरान मौजूद रहे। 

ये दुकानें जल गईं- आग की इस घटना में एसटीडी (सुरेंद्र कौर), एडवोकेट का दफ्तर (एचपी सिंह), कैपिटल मेडिकल स्टोर( रामेंद्र कुमार), फोटोग्राफी की दुकान (शम्मी वीडियो मिक्सिंग घनश्याम) की दुकान के अलावा दो लकड़ी के गिफ्ट सामान की दुकानें (परगट सिंह एंड ब्रदर्स, हरदयाल सिंह), एक बैंक का एटीएम और एक बेकरी (साईं तारा बेकरी एंबेसी मालिक पंकज ) जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें