तस्वीरें: डूब गए खेत, बर्बाद हुई उम्मीदों की फसल
Tue, 03 Mar 2015 01:21 PM IST
किसानों ने मेहनत के पसीने से खेतों में फसलों को सींचा था। मगर आसमान से बरसती आफत में सबकुछ तबाह हो गया। देखिए तस्वीरें..
तस्वीरें: डूब गए खेत, बर्बाद हुई उम्मीदों की फसल
हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई है। ऊना के संतोषगढ़ में सब्जियों खेत पानी से जल मग्न हो गया।
तस्वीरें: डूब गए खेत, बर्बाद हुई उम्मीदों की फसल
खेतों में पानी भर जाने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूरे हिमाचल में यही हाल है और किसान आसमान से बरसती इस आफत को देखकर गहरे सदमे में हैं।
तस्वीरें: डूब गए खेत, बर्बाद हुई उम्मीदों की फसल
बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने खड़ी फसलों को जमीन पर गिरा दिया है। इससे यह पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।
तस्वीरें: डूब गए खेत, बर्बाद हुई उम्मीदों की फसल
सिरमौर में गिरी नदी का जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया है पानी खेतों तक जा पहुंचा। पानी बढ़ने से किसान खेतों तक पहुंचने में भी असमर्थ हैं।
तस्वीरें: डूब गए खेत, बर्बाद हुई उम्मीदों की फसल
मंडी जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण पीली पड़ी गेहूं की फसल। इसे देखकर किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।