सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर टेक्निकल व सोल्जर ट्रेड मैन इत्यादि चार ट्रेड्स में भर्ती होगी। भर्ती रैली के लिए 3 अगस्त से जारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 सितंबर तक जारी रहेगी। अभी तक भर्ती में अपीयर होने के लिए तीनों जिलों के लगभग 12198 युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें मंडी के सबसे ज्यादा 10730, कुल्लू के 1453 व लाहौल-स्पीति के 32 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है।