दांतों से जुड़ी एक आम बीमारी इन दिनों काफी बढ़ रही है। समय पर ईलाज न होने से आपके दांत तक गिर सकते हैं। डॉक्टरों ने इस बारे में सलाह जारी की है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
विज्ञापन
2 of 7
दांतों पर टारटर के जमा होना हानिकारक साबित हो रहा है। टारटर दांतों पर जमा होने से लोगों में मसूड़ों की समस्या आम हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि इससे होने वाला पायरिया रोग मसूड़ों को गला देता है। मसूड़ों में होने वाली इस बीमारी का मुख्य कारण समय पर दांतों की सफाई न करना और दांतों को गंदा रखना माना गया है।
विज्ञापन
3 of 7
चिकित्सकों का कहना है कि पहले यह बीमारी 30 से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा पाई जाती थी, लेकिन समय बदलने के साथ यह बीमारी कम उम्र के बच्चों में भी बढ़ने लगी है। जो कि चिंता का विषय बना हुआ है।
4 of 7
पेरियोडोनटोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि शुरुआती लक्षण में बीमारी का पता चलने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दांतों का सड़ना और काले और खराब होने से जैसे लक्षणों का पता चलने पर तुरंत अस्पताल आकर इलाज करवाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
यदि किसी व्यक्ति को पायरिया की समस्या होती है तो ठंडी के दिनों में उन्हें पानी पीने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
6 of 7
चिकित्सकों का कहना है कि पायरिया के इलाज में दांतों की सफाई की जाती है। वहीं सर्जरी से मसूड़ों के नुकसान को ठीक किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त लेटेस्ट तकनीक भी इस बीमारी से बचाव के लिए कारगार साबित हो चुकी है।
जो लोग तंबाकू व स्मोकिंग का सेवन करते हैं। उन लोगों में मसूड़ों की बीमारी दो से पांच गुणा बढ़ जाती है। दांतों के मसूड़ों को बीमारी से बचाने के लिए तंबाकू का सेवन न करने और दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जा रही है।