फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: डॉक्टर भी हैरान, मरीज के पेट से निकले चम्मच, टुथब्रश, चाकू, रॉड और पेचकस

Fri, 24 May 2019 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अखिलेश महाजन, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में लाए एक मानसिक रोगी (सिजोफ्रेनिया बीमारी से ग्रसित) के पेट से डॉक्टरों ने स्टील के सात चम्मच, एक प्लास्टिक का चम्मच, दो पेचकस, एक चाकू, दो टुथ ब्रश और एक लोहे की रॉड निकाली गई।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से इतना सामान निकलने पर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। हर कोई मरीज के जीवित होने पर भी आश्चर्यचकित है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मरीज सुंदरनगर का रहने वाला है। उसने तीन दिन पहले चाकू निगल लिया था। रोगी को परिजन मेडिकल कॉलेज में लाए तो यहां पर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एक्सरे करवाने के बाद पेट में कई और चीजें होने का भी पता चला। डॉक्टरों ने शीघ्र ऑपरेशन की सलाह दी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. निखिल सोनी और डॉ. सूरज की टीम ने करीब दो घंटों तक चले ऑपरेशन के दौरान चाकू समेत कई चीजें पेट से निकालीं। ऑपरेशन करने वाली टीम में शामिल डॉ. रणेश चौहान, डॉ. मोनिका और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देंवेंद्र ने बताया कि मरीज अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
क्या है सिजोफ्रेनिया- इस बीमारी से ग्रस्त रोगियों में अलग-अलग लक्षण होते हैं, जिनका पता लगने में कई बार महीने तो कभी साल लग जाते हैं। इसके रोगी कुछ भी खा लेते हैं। वे क्या बोल रहे हैं या कर रहे हैं, इस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता। इन रोगियों को सोने या फिर ध्यान केंद्रित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें