फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशे से हैं डॉक्टर, अब दुनिया में बजेगा इनकी खूबसूरती का डंका

Sun, 16 Jul 2017 03:29 PM IST
रविंद्र कुमार/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के ऊना की रहने वाली दीपरेखा मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2017 टॉप 25 में जगह बनाकर महिलाओं के लिए मिसाल बन गई है। पेशे से डॉक्टर दीपरेखा का चयन हॉट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड सीजन-7 के लिए हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
बंगलूरू में आयोजित ऑडिशन में विश्व भर से कुल 1500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें डॉ. दीपरेखा राजपूत अपनी सुंदरता व विवेक से टॉप 25 में जगह बना पाई। 28 जुलाई से वियतनाम में ग्रूमिंग राउंड शुरू हो रहा है जिसमें दीपरेखा भाग लेगी।
विज्ञापन

3 of 7
दीपरेखा ने अपनी पढ़ाई माउंट कार्मल व ऊना के सरकारी स्कूल से की। उसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए बंगलूरू चली गई जहां प्रतिष्ठित अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं।

4 of 7
इस दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनकी टांग टूट गई। इस कारण उसे इस पेशे से दूर होना पड़ा, लेकिन घर पर ही अपना यह कॅरिअर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
अपनी मेहनत व लगन से वह इस मुकाम पर पहुंची हैं जिसमें जिसमें उनके परिवार वालों का पूरा सहयोग मिला। दीपरेखा के पति विक्रम राजपूत भी पेशे से डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दीपरेखा के भाई प्रो. पुनीत कंवर व भाभी प्रो. शशि कंवर राजकीय महाविद्यालय ऊना में बतौर प्राध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुछ अंक फेसबुक पर प्रोफाइल को लाइक कर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उनके वेब पेज डॉ. दीप रेखा राजपूत फाइनलिस्ट हॉट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाईड-2017 को लोग ज्यादा लाइक व शेयर कर दीपरेखा को कामयाबी तक पहुंचाने के लोगों से अपील की है। 27 जुलाई से 3 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें