फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: धोनी और रैना का दलाईलामा से गहरा लगाव, दोनों को खूब रास आता था धर्मशाला मैदान

Mon, 17 Aug 2020 02:10 PM IST
Krishan Singh ओम प्रकाश, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को धर्मशाला स्टेडियम की पिच खासी रास आती थी। दोनों का तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से बेहद लगाव है। दोनों खिलाड़ी जब भी यहां आए तो दलाईलामा से आशीर्वाद लेना नहीं भूले। 2013 में आईपीएल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में दलाईलामा भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 8
धोनी ने दलाईलामा के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था। - फोटो : अमर उजाला
धोनी ने उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया था। सुरेश रैना भी चेन्नई टीम के सदस्य थे और उन्होंने भी दलाईलामा के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था। इसके बाद वेस्टइंडीज के साथ हुए मुकाबले में भी तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा यहां आए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
दलाईलामा ने धोनी को खतग पहनाया था। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भी धोनी ने मैदान में उनसे मुलाकात की थी। दलाईलामा ने धोनी को खतग पहनाया था। दोनों खिलाड़ियों को धर्मशाला की पिच भी रास आती थी। रैना ने 2013 में यहां 83 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 71 रन बनाए। 

4 of 8
धर्मशाला में मैच के दौरान धोनी। - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका के खिलाफ वन-डे मैच में भारतीय टीम 112 रन पर ढेर हो गई थी। इस मैच में धोनी ने 65 रन की पारी न खेली होती तो टीम की हालत इससे भी खराब होती। आईपीएल के एक मुकाबले में पंजाब के खिलाफ धोनी ने अकेले दम पर चेन्नई को यहां मुकाबला जिताया था। टीम 192 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। धोनी ने 54 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन

5 of 8
धर्मशाला में धोनी। - फोटो : अमर उजाला
दर्शकों को अब भी याद हैं धोनी के दो लगातार छक्के
पंजाब के खिलाफ अंतिम ओवर में धोनी ने दो लगातार छक्के जड़े और टीम को जीत दिलाई। इरफान पठान की दो गेंदों पर धोनी ने छक्के जड़कर मैच को समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
शिमला में धोनी ने बाइक चलाई थी। - फोटो : अमर उजाला
शिमला भी आए थे धोनी, सरकार ने दिया था स्टेट गेस्ट का दर्जा
क्रिकेट करियर के दौरान धोनी एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ शिमला भी आए थे। वे यहां पांच दिन रुके थे। शुरू से बाइक चलाने का शौक रखने वाले धोनी शिमला में शूटिंग के लिए भी होटल से बाइक पर ही आते थे। 
विज्ञापन

7 of 8
पंकज कपूर के साथ धोनी - फोटो : अमर उजाला
धोनी इस दौरान रिज और मालरोड भी घूमे थे। माल रोड पर अभिनेता पंकज कपूर के साथ एक रेस्टोरेंट में धोनी ने खाना भी खाया था।  इस दौरान सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला
रैना का हिमाचल से पुराना नाता, गगल में मामा के घर
सुरेश रैना का हिमाचल से पुराना नाता है। गगल में उनके मामा के घर हैं। क्रिकेट के अलावा वे ऐसे भी यहां आते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें