फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी पर क्या बोले CWG में कांस्य विजेता वेटलिफ्टर विकास ठाकुर

Sun, 15 Apr 2018 01:04 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 9
राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपनी शादी से ज्यादा महत्वपूर्ण देश की झोली में स्वर्ण पदक डालना है। विकास ठाकुर जिला हमीरपुर के गांव पटनौण के रहने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वीं राष्ट्रमंडल खेलों में 94 किलोभार वर्ग में हमीरपुर के विकास ठाकुर ने 351 किलो ग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

2 of 9
इससे पहले वर्ष 2014 में आयोजित 20वीं राष्ट्रमंडल खेलों में विकास ठाकुर ने 85 किलोभार वर्ग में देश की झोली में रजत पदक डाला था। इस बार उन्होंने अपनी कैटेगरी को 85 से बदल कर 94 किया है। विकास ठाकुर वर्तमान में भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
उनके पिता भारतीय रेलवे में सेवारत हैं। विकास ने कहा कि अगर उन्हें हिमाचल सरकार पुलिस व अन्य किसी विभाग में अच्छे पद की ऑफर देगी तो वह वायुसेना की नौकरी छोड़ने को तैयार हैं। वह इससे पहले दो बार हिमाचल के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब व अन्य के बजाय अपनी मातृभूमि के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है।

4 of 9
विकास ठाकुर के ताया भी भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। जिसके चलते 19 अप्रैल को पटनौण स्थित पैतृक गांव में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन है। जिसमें भाग लेने के लिए विकास ठाकुर अपने माता-पिता व बहन समेत 18 अप्रैल को हमीरपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के उपरांत विकास ठाकुर शनिवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुुंचने के बाद रविवार को लुधियाना पहुंचेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
यहां पर उनके स्वागत में एक कार्यक्रम रखा गया है। विकास ठाकुर के पिता वर्तमान में लुधियाना में ही सेवारत हैं। उनके परिवार समेत दोस्तों ने स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

7 of 9
हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने वर्ष 2011 में अपने कॅरिअर की शुरुआत की है। साल 2011 में जूनियर नेशनल में रजत पदक जीता था।

8 of 9
इसके बाद जूनियर एशियन चैंपियनशिप में वर्ष 2011, 12 व 13 तक लगातार रजत पदक और सैफ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

9 of 9
विकास ठाकुर प्रदेश सरकार से कुछ नाराज भी हैं। वह 18 अप्रैल को हमीरपुर पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से उनसे किसी ने कोई संपर्क नहीं किया है। अन्य राज्यों की सरकारें अपने सूबे के खिलाड़ियों पर धनवर्षा के साथ सरकारी नौकरियां दे रही हैं लेकिन विकास ठाकुर को बधाई संदेश तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें