फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भूखे पेट 200 किमी पैदल चलकर नाहन पहुंचा दिव्यांग मजदूर, नहीं हारी हिम्मत

Thu, 26 Mar 2020 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू के बीच एक दिव्यांग युवक ने पैदल ही करीब 200 किमी का सफर तय कर दिया। दिव्यांग युवक पैदल ही शिमला से नाहन पहुंच गया। हर कोई युवक की हिम्मत को सलाम कर रहा है। दिव्यांग युवक जब नाहन पहुंचा तो पुलिस कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने बताया कि वह भूखे पेट शिमला से पैदल नाहन तक पहुंच गया। शिलाई उपमंडल के कोटापाव का रहने वाला सुरेश कुमार शिमला के पंथाघाटी में मजदूरी का कार्य करता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 शिमला से नाहन तक पहुंचने में उसे दो दिन लगे। युवक ने बताया कि अभी सतौन तक का सफर लंबा है। सतौन सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में पड़ता है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग युवक बुधवार सुबह चार बजे शिमला से चला था। सोलन होते हुए गुरुवार दोपहर को नाहन पहुंचा। यातायात पुलिस की टीम दिव्यांग की मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांग की एक टांग आर्टिफिशियल है। यातायात प्रभारी राम लाल चोपड़ा ने बताया कि अब सरकारी गाड़ी से युवक को उसके घर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग को भोजन की भी व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें