फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Curfew Himachal Pradesh: नहीं माने तो पुलिस ने किया ये हाल, कहा- सड़क पर न निकलें

Wed, 25 Mar 2020 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कोविड-19 के संदर्भ में सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश निर्देश का उल्लंघन करने पर अब तक कुल 82 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 39 मामले 24 मार्च की दोपहर चार बजे से 25 मार्च सुबह नौ बजे तक दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 24 मार्च को चार बजे से पहले तक 43 मामले दर्ज किए गए थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज इन मुकदमों को दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सबसे ज्यादा कांगड़ा में 17 अभियोग पंजीकृत हुए हैं, जबकि पुलिस जिला बद्दी में 06, चंबा में एक, हमीरपुर में पांच, कुल्लू में 07, मंडी में 27, शिमला में 09, सिरमौर में एक, सोलन में तीन और ऊना में 05 मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 24 मार्च को चार बजे से पहले तक 43 मामले दर्ज किए गए थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज इन मुकदमों को दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा कांगड़ा में 17 अभियोग पंजीकृत हुए हैं, जबकि पुलिस जिला बद्दी में 06, चंबा में एक, हमीरपुर में पांच, कुल्लू में 07, मंडी में 27, शिमला में 09, सिरमौर में एक, सोलन में तीन और ऊना में 05 मामले दर्ज किए गए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने जनता से सरकार की ओर से जारी किए जा रहे सभी आदेशों का पालन करने की अपील की। कहा कि जो भी लोग कानून का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिला सिरमौर में धारा 144 लागू है लेकिन कुछ शरारती तत्व बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में नाहन के चौगान मैदान के समीप बनी पुलिस गुमटी के पास एक युवक बेवजह घूमता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर ही पूछताछ के बाद उस पर डंडे बरसा दिए। इसके अलावा बुधवार सुबह कुछ नशेड़ी भी पुलिस को बेवजह घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ कर डंडे से खूब पिटाई की। दोनों की डड्डु परेड कराई और मुर्गा भी बनाया। सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें