फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची भाभी ने देवर को दिया धक्का, मौत

Fri, 16 Nov 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगली गांव में दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची भाभी ने देवर को धक्का दे दिया। इससे दरवाजे से टकरा कर उसकी मौत हो गई। मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है। पुलिस ने मामले की इस प्रारंभिक सूचना को संदेहास्पद मानते हुए हत्या का अंदेशा भी जताया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


तथ्यों की जांच के लिए एफएसएल टीम भी  मौके का दौरा करेगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंगली गांव निवासी शेर सिंह और उसकी पत्नी चुन्नी देवी सदर पुलिस थाना पहुंचे। यहां दोनों ने पुलिस को बताया कि देर रात उसका छोटा भाई रणधीर (38) उनके घर आया और झगड़ा करने लगा। इस बीच चुन्नी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

विज्ञापन

इसमें उसने रणधीर को धक्का दिया और वह दरवाजे से टकरा गया। हादसे में रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव बरामदे से बरामद हुआ है। पुलिस इसे मात्र हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका से जांच को आगे बढ़ा रही है।

एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। डीएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि पति और पत्नी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में शिकायत को वेरिफाई किया जा रहा है। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। तथ्यों को ध्यान में रखने के बाद ही जांच का रुख तय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें