फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मजदूर की निर्मम पिटाई कर कमीज पर खून से लिख दिया चोर

Sat, 25 May 2019 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की की तुलाह पंचायत में लोक निर्माण विभाग के एक मजदूर की कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे मजदूर लहूलुहान हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट के बाद मजदूर की पीठ पर खून से ‘चोर है’ भी लिख दिया। घायल मजदूर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दीप कुमार लोक निर्माण विभाग में दिहाड़ीदार है। देर शाम मजदूर दीप कुमार अपना कामकाज निपटाकर घर जा रहा था। इसी बीच समाहली गांव में वह चाय पीने के लिए रुका। वहां दो अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनके साथ दीप कुमार की पुरानी रंजिश थी।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चाय पीते-पीते विवाद शुरू हो गया। मामला गरमा गया और बात हाथापाई तक जा पहुंची। आरोप है कि उसकी खूब पिटाई की गई।उसके बाद दोनों ने उसे खाई में फेंक दिया। बाद में उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने बताया कि हर पहलु को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें