फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी विवि में विदेशी और स्थानीय छात्र भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Sat, 31 Aug 2019 10:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
clash shimla - फोटो : अमर उजाला
थाना छोटा शिमला के तहत एक निजी विश्वविद्यालय में विदेशी और स्थानीय छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दो छात्रों के घायल होने की सूचना है। मारपीट की वजह मेस में खाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात को मेस में दो छात्रों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई। शुक्रवार सुबह जब दूसरे छात्रों को मारपीट के बारे में पता चला तो वे भड़क गए। एक बार फिर स्थानीय और विदेशी मूल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर जमकर डंडे भी चलाए। कार भी तोड़ दी। हालांकि, विवि प्रशासन की ओर से पुलिस को बताया गया कि मारपीट में शामिल छात्रों को पहले ही निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन दो पूर्व छात्रों ने बाहर के कुछ युवकों के साथ मिलकर विवि के छात्रों पर हमला किया है। इस घटना में किसी को कोई चोटें नहीं आई हैं। विवि के दावे में कितनी हकीकत है यह तो पुलिस जांच के बाद पता चलेगा। लेकिन ऐसे में यहां पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें निजी विवि परिसर के भीतर छात्र एक-दूसरे पर लात, घूंसे, डंडे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। यह विश्वविद्यालय पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है यहां विदेशी छात्र भी बढ़ी संख्या में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओमापति जम्वाल - फोटो : अमर उजाला
हिंसक वारदात के बाद से निजी विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आए दिन विवि में मारपीट की घटना से किसी दिन बड़ी अनहोनी का अंदेशा है, लेकिन विवि प्रशासन इस पर लगाम लगाने में लगातार नाकाम साबित होता आ रहा है। शिमला एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि निजी विवि प्रशासन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें