ऋषिकेश के बनखंडी में हुए कल्याणी हत्याकांड मामले में नई बात सामने आई है। कल्याणी यादव और अजय यादव ने 19 नवंबर 2017 को गुपचुप ढंग से शादी रचाई थी। किन्हीं कारणों के चलते रिश्ते में कड़वाहट आने के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। यही कारण था कि मरने से एक दिन पहले ही दोनों तलाक लेने के लिए अदालत पहुंचे थे, लेकिन तलाक की शर्त पूरी न कर पाने के कारण न्यायालय ने उनकी अर्जी खारिज कर दी।