फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लाहौल घाटी में लौटी चांदी के परंपरागत आभूषणों की चमक, महिलाओं में क्रेज

Wed, 03 Feb 2021 10:35 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 7
लाहौल की महिलाओं पर चांदी के परंपरागत आभूषणों का क्रेज - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके चांदी के आभूषणों में फिर से चमक आ गई है। महिलाओं खासकर युवा पीढ़ी में भी अब इन परंपरागत आभूषणों का क्रेज बढ़ रहा है। यहां मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों, विवाह, सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान महिलाएं पुरातन आभूषण पहन रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक स्वागत या सांस्कृतिक समारोहों में ही महिलाएं पुरातन आभूषण पहने दिखती थी। अब इन आभूषणों में महिलाएं खास कार्यक्रमों में भी दिख रही हैं। अब हर तीसरे, चौथे परिवार में लोग इन आभूषणों को बनाने पर भारी भरकम रकम खर्च कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
फैशन के इस दौर में भी चांदी के आभूषणों में महिलाएं बाड़ी, मूलन, चंद्र हार को तरजीह दे रही हैं। इसमें पोशल और पेरग लगवाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 
लाहौल में चल रहे स्नो फेस्टिवल में महिलाओं का पुरातन आभूषणों का शृंगार हर किसी को आकर्षित कर रहा है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक लोकनृत्य में हिस्सा लेने वाली महिलाएं बाड़ी, मूलन, चंद्र हार से सज रही हैं। 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला मान दासी ने कहा कि पुराने समय में महिलाएं इन्हीं आभूषणों से सजती थीं। बाद में सोने के आभूषण पहनने के शौक के चलते घाटी के 80 फीसदी से अधिक लोगों ने बहुत सस्ते में अपने ये आभूषण बेच दिए। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अब त्योहार, विवाह समारोह व अन्य धार्मिक कार्यक्रम में चांदी के इन आभूषणों का फिर से चलन बढ़ा है। इन आभूषणों में पोशल और पेरग भी जड़ित होने से खूबसूरती में और चमक आ जाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
घाटी के युवा ज्वेलर संजू और विश्वास ने बताया कि अब उनके पास परंपरागत बाड़ी, मूलन बनाने की काफी मांग आ रही है। एक आभूषण की कीमत ही ढाई से तीन लाख रुपये तक पहुंच जाती है। हालांकि, यह चांदी के भार पर निर्भर करता है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुरातन गहने रैंप में उतर रही युवतियां 
लाहौल घाटी के परंपरागत गहनों को पहनकर अब युवतियां रैंप पर उतर रही हैं। इन गहनों की चमक और बनावट ऐसी होती है कि हर कोई इससे आकर्षित होता है। घाटी के आभूषणों के बनावट प्रदेश में सबसे अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें