फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला सर्कुलर रोड पर फिर दरारें, ठप हो सकता है यातायात

Wed, 30 Mar 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
राजधानी शिमला शहर की लाइफलाईन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड की नींव फिर हिल गई है। सड़क में लिफ्ट के पास दरारें आ गई हैं। एक साल के भीतर इस सड़क में करीब 200 मीटर की दूरी में कई बार दरारें आ चुकी हैं। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला शहर की लाइफलाईन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड की नींव फिर हिल गई है। सड़क में लिफ्ट के पास दरारें आ गई हैं। एक साल के भीतर इस सड़क में करीब 200 मीटर की दूरी में कई बार दरारें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रशासनिक लापरवाही के कारण लगभग एक साल बाद फिर सर्कुलर रोड पर दरारें पड़ने से शहर में यातायात फिर थम गया है। निर्माणाधीन पार्किंग के पास दरारें आने से सड़क का डंगा कभी भी गिर सकता है। एहतियात के तौर पर फिलहाल आधी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक लापरवाही के कारण लगभग एक साल बाद फिर सर्कुलर रोड पर दरारें पड़ने से शहर में यातायात फिर थम गया है। निर्माणाधीन पार्किंग के पास दरारें आने से सड़क का डंगा कभी भी गिर सकता है। एहतियात के तौर पर फिलहाल आधी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
इसके अलावा बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। मंगलवार को करीब एक घंटे के लिए यातायात को वन वे भी करना पड़ा। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। मंगलवार को करीब एक घंटे के लिए यातायात को वन वे भी करना पड़ा। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

4 of 5
कार्टरोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतार लिफ्ट से लेकर ओल्ड बस स्टैंड तक और दूसरी तरफ हिमलैंड तक पहुंच गई। ऑफिस ऑवर के दौरान वाहनों के जाम में फंसने और ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण लोगों को बसों से उतरकर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
कार्टरोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतार लिफ्ट से लेकर ओल्ड बस स्टैंड तक और दूसरी तरफ हिमलैंड तक पहुंच गई। ऑफिस ऑवर के दौरान वाहनों के जाम में फंसने और ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण लोगों को बसों से उतरकर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिमला लोक निर्माण विभाग डिवीजन एक के अधिशासी अभियंता आयुब चौधरी का कहना है कि सड़क किनारे पथ परिवहन निगम की वर्षा शालिका के भारी लोहे के वजन के कारण सड़क पर भार बढ़ गया, जिस कारण सड़क में दरारें आई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इससे सड़क को कोई खतरा नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
शिमला लोक निर्माण विभाग डिवीजन एक के अधिशासी अभियंता आयुब चौधरी का कहना है कि सड़क किनारे पथ परिवहन निगम की वर्षा शालिका के भारी लोहे के वजन के कारण सड़क पर भार बढ़ गया, जिस कारण सड़क में दरारें आई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इससे सड़क को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें