बॉलीवुड फिल्म ‘डियर माया’ की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोईराला शिमला पहुंच गई हैं। वह सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे शूटिंग के लिए बैंटनी कैसल में बनाए जा रहे सेट की साइट देखने पहुंचीं।
विज्ञापन
2 of 6
मनीषा कोईराला
- फोटो : नरेश भारद्वाज
इससे पहले उन्होंने सिसिल होटल पहुंच कर मोबाइल फोन में सेल्फी ली। बालकनी से बाहर के नजारे को फोन में कैद किया। बताया जा रहा है कि यह फिल्म काफी डरावनी होगी।
विज्ञापन
3 of 6
मनीषा कोईराला
- फोटो : नरेश भारद्वाज
भूतप्रेत और खून से लथपथ डरावने दृश्य फिल्माए जाने हैं। शूटिंग करीब एक माह तक चलेगी। शिमला और आसपास की जगह में शूटिंग जारी रहेगी।
4 of 6
मनीषा कोईराला
- फोटो : नरेश भारद्वाज
मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट, कुफरी, नालदेहरा, अनाडेल, जाखू और अन्य जगहों पर दृश्य फिल्माए जाएंगे। फिल्म में स्थानीय लोग भी अभिनय करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मनीषा कोईराला
- फोटो : नरेश भारद्वाज
शहर की फोटो डाली फेसबुक वॉल पर- बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने शिमला शहर की फोटो खींच कर उसे फेसबुक वॉल पर डाला है। फोटो में उपनगर टूटीकंडी का दृश्य और हरे भरे पेड़ों को दिखाया गया है।
कैमरे में कैद की वाइल्ड फ्लावर हाल की फोटो- अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में ठहरी हुई हैं। उन्होंने होटल के भीतर की तस्वीरें अपने फेसबुक वॉल पर डाली हैं।