हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सड़कें सुनसान हो गई हैं। पांच जिलों कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले की 80 पंचायतों को सरकार ने हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। गांवों की गलियों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। ऊना जिले में अंब से कुठेड़ा खैरला के लिए लिंक रोड सील कर दिया गया है। नाके लगाकर पुलिस ड्यूटी पर तैनात है। कुठेड़ा खैरला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में बच्चों तक की आवाज भी सुनाई नहीं दे रही। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा में बाजार पूरी तरह बंद है।