फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अद्भुत होगा देश के पहले शिवधाम का नजारा, सीएम जयराम ने रखी आधारशिला

Sat, 27 Feb 2021 10:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल का पहला शिवधाम - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में देश के पहले 12 ज्योतिर्लिंगों वाले शिवधाम का नींव पत्थर शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रखा। इस दौरान पहली बार पर्यटन विभाग ने दो मिनट के एनिमेटिड वीडियो से शिवधाम के स्वरूप के अद्भुत दर्शन भी करवाए। जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी पर कांगनीधार में तीन से चार साल के भीतर 9.5 हेक्टेयर क्षेत्र में इस शिवधाम को विकसित किया जाएगा। 150 करोड़ रुपये के इस शिवधाम का डिजाइन ‘ओम’ की आकृति में है। इसे 960 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बनाया जाएगा। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला
शिवधाम में 12 ज्योतिर्लिंग, भगवान शिव, गणेश की प्रतिमा, संग्रहालय, हर्बल गार्डन, नक्षत्र वाटिका, एम्फी थियेटर, ओरिएंट सेंटर और कार पार्किंग होगी। यहां सीएम ने 100 करोड़ से बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग की आधारशिला भी रखी। 
विज्ञापन

3 of 6
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जमकर बारिश हुई, लेकिन सीएम के करीब एक घंटे के संबोधन के वक्त बारिश थमी रही। सीएम ने इसे देवी-देवताओं और मंडी के आराध्य देव कमरूनाग का चमत्कार बताया। इस दौरान हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना, सांसद रामस्वरूप और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

 

4 of 6
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के अनुसार सिक्किम के नामची स्थान में 4 ज्योतिर्लिंगों वाला शिवधाम है। सिक्किम शिवधाम का बेसिक कांसेप्ट समझने के लिए विधायकों और अधिकारियों का दल भी वहां गया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला
जयराम ने एक किस्सा भी साझा  करते हुए कहा कि सीएम का पदभार संभालने के बाद वह पीएम मोदी से मिलने गए तो प्रधानमंत्री ने पूछा कि दिल्ली से मनाली के लिए आना है तो बीच में पर्यटक कहां रुक सकते हैं। जब उन्हें मंडी के बारे में बताया तो पीएम ने कहा कि ऐसी चीज करो कि पर्यटक मनाली जाते और आते मंडी में रुकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि से जोड़कर पीएम ने ही शिवधाम की स्थापना का आइडिया दिया। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के चलते काम रुक गया। 40 करोड़ एकमुश्त बजट का भी प्रावधान हो गया। जब पीएम को पता चला तो उनकी मदद से शिवधाम ही नहीं नहीं, बल्कि प्रदेश के 605 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें