फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

विज्ञापन
1 of 11
क्या आप जानते हैं कि आपका गैस सिलेंडर भी एक्सपायरी डेट का हो सकता है। आए हम बताते हैं कि कैसे एक्सपायरी डेट चैक की जाती है।
विज्ञापन

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

2 of 11
आजकल तकरीबन हर घर में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। मगर ज्यादातर लोग कभी भी सिलेंडर की पूरी तरह से जांच-पड़ताल नहीं करते। कई लोगों को जहां सिलेंडर के एक्सपायरी होने की जानकारी नहीं होती वहीं, कई इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
विज्ञापन

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

3 of 11
ध्यान रखिए बिना सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चैक किए इसे न खरीदें। यदि लापरवाही की तो ये आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। क्योंकि कई सिलेंडर एक्सपायर्ड या एक्सपायरी डेट के करीब होते हैं।

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

4 of 11
क्योंकि एक्सपायरी डेट पेंट से प्रिंट की जाती है, इसलिए इसमें गड़बड़ी भी संभव है। कई बार जर्जर हालत में जंग लगे सिलेंडर पर भी एक्सपायरी डेट डेढ़-दो साल आगे की होती है।
विज्ञापन

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

5 of 11
सिलेंडर की पट्टी पर ए, बी, सी, डी में से एक लेटर के साथ नंबर होते हैं। गैस कंपनियां 12 महीनों को चार हिस्सों में बांटकर सिलेंडरों का ग्रुप बनाती हैं।
विज्ञापन

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

6 of 11
'ए' ग्रुप में जनवरी, फरवरी, मार्च और 'बी' ग्रुप में अप्रैल मई जून होते हैं। ऐसे ही 'सी' ग्रुप में जुलाई, अगस्त, सितंबर और 'डी' ग्रुप में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर होते हैं।
विज्ञापन

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

7 of 11
सिलेंडरों पर इन ग्रुप लेटर के साथ लिखे नंबर एक्सपायरी या टेस्टिंग ईयर दर्शाते हैं। जैसे- 'बी-13' का मतलब सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जून, 2013 है। ऐसे ही, 'सी-14' का मतलब सितंबर, 2014 के बाद सिलेंडर का इस्तेमाल खतरनाक है।

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

8 of 11
यदि एक्सपायर्ड या टेस्टिंग की ड्यू डेट क्रॉस कर चुके सिलेंडरों के वॉल्व से लीकेज का खतरा ज्यादा होता है, जो विस्फोट का कारण बन सकता है। सिलेंडर डिलिवरी के समय भी ऐसे सिलेंडरों से हादसे की आशंका रहती है।

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

9 of 11
एक्सपायर्ड सिलेंडर मिलने पर उपभोक्ता एजेंसी को सूचना देकर सिलेंडर को बदलवा सकते हैं। गैस एजेंसी के रिप्लेसमेंट से मना करने पर खाद्य या प्रशासनिक अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। इसे सेवा में कमी मानते हुए उपभोक्ता फोरम में मामला दायर कर सकते हैं।

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

10 of 11
नए प्रावधानों के अनुसार गैस कनेक्शन लेते ही उपभोक्ता का 10 से 25 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा हो जाता है। इसके तहत गैस सिलेंडर से हादसा होने पर पीड़ित बीमे का क्लेम कर सकता है, साथ ही सामूहिक दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए तक देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

देखिए, ऐसे चैक होती है गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

11 of 11
इसके लिए दुर्घटना होने के 24 घंटे के भीतर संबंधित एजेंसी व लोकल थाने को सूचना देनी होगी और दुर्घटना में मृत्यु होने पर जरूरी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें