फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां

Mon, 16 May 2022 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
1 of 5
चंद्र ग्रहण 2022 - फोटो : अमर उजाला
16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा इस साल का पहला चंद्र ग्रहण न तो भारत में दिखाई देगा और न ही इसका कोई सूतक काल मान्य होगा। इसलिए इस चंद्र ग्रहण से किसी भी राशि के जातकों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान शोध पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी के अनुसार साल का यह पहला चंद्र ग्रहण विशाखा नक्षत्र में जल तत्व की वृश्चिक राशि में लगेगा और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी चंद्र ग्रहण परिघ योग में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : iStock
यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 16 मई की सुबह 8:59 बजे से सुबह 10:23 मिनट रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई न देकर उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।
विज्ञापन

3 of 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : iStock
भारत में इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारत में किसी भी राशि पर इस ग्रहण का शुभ या अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन दुनिया के जिन हिस्सों में यह ग्रहण दिखाई देगा वहां रह रहे मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए काफी सुखद प्रभाव लेकर आएगा।

4 of 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण के समय चंद्रमा पर गुरु और बुध की दृष्टि से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी यह ग्रहण सुखद साबित होगा। गुरमीत बेदी के अनुसार वर्ष 2021 की तरह इस साल भी दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण का योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
इनमें 30 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब 16 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस तरह 15 दिन के भीतर दो ग्रहण लगने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें