कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में क्लर्क के 451 पदों पर भर्ती की जा रही है। बैंक प्रबंधन ने लिखित परीक्षा को लेकर बरकरार संशय भी खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 8
बैंक के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बैंक प्रबंधन ने बीते माह निदेशक मंडल द्वारा बैंक में नई भर्ती को मंजूरी देने के बाद बाकायदा भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 8
वहीं बैंक प्रबंधन ने इस बार भी प्रवेश परीक्षा के संचालन का जिम्मा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को सौंपा है। केसीसीबी के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने इसकी पुष्टि की है। केसीसीबी में क्लर्क के 451 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।
4 of 8
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में क्लर्क के 451 पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा मार्च में संचालित होने वाली स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के बाद होने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 8
बीते वर्ष केसीसीबी ने क्लर्क के 351 पदों पर भर्ती की थी। बैंक की नई शाखाओं की स्थापना और बढ़ते कामकाज के चलते प्रबंधन इस साल भी नई नियुक्तियां करने जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
केसीसीबी में इस साल होने वाली क्लर्क भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा का संचालन एक बार फिर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को सौंपा गया है। बैंक प्रबंधन के अनुसार जल्द ही भर्ती के लिए आवेदन मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
बीते साल बैंक ने आईबीपीएस के जरिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की कवायद शुरू की थी, लेकिन इसके लिए आईबीपीएस के प्रदेश में मात्र 2 ही परीक्षा केंद्र होने और संस्थान द्वारा 5 करोड़ रुप की फीस मांगने के कारणे बैंक प्रबंधन ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जरिए भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई थी।
केसीसीबी की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है। इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को जिम्मा सौंप दिया गया है जो स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के बाद प्रवेश परीक्षा की तारीख तय करेगा। हालांकि विरोधी बैंक में भर्ती पर अड़ंगा लगाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन बैंक नई नियुक्तियां करने से पीछे नहीं हटेगा जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। - जगदीश सिपहिया, चेयरमैन, केसीसीबी