लोकतंत्र के महायज्ञ में पूर्णाहुति डालने के लिए किसी को पालकी तो किसी को कंधे पर उठाकर पोलिंग बूथ तक लाया गया। बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग बूथों पर पहुंचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधानसभा उपचुनाव के चलते धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखा। वहीं, पहली बार वोट डालने वाले युवा भी काफी उत्साहित दिखे। प्रत्याशियों के बूथों पर दिन भर गहमागहमी रही। नेता भी दिन भर पल-पल का अपडेट लेते रहे। मुश्किलों और बाधाओं की परवाह किए बगैर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। कोई लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचा तो किसी को पीठ पर उठाकर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग मतदाता नरेश को निर्वाचन विभाग ने फूलों से सुसज्जित पालकी में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। कई दिव्यांग व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचे। पच्छाद में 70 से लेकर 102 वर्ष तक की आयु के बुजुर्गों ने मतदान में भाग लिया।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत दीदग गांव के दिव्यांग मतदाता नरेश कुमार ने राजगढ़ में मतदान किया। निर्वाचन विभाग की टीम ने उसे फूलों से सुसज्जित पालकी में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। उन्हें बाकायदा हार पहनाए गए।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 102 वर्षीय रूकमी देवी ने दीदग पोलिंग स्टेशन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने बेटे का सहारा लेकर वह स्वयं मतदान केंद्र पहुंचीं। रूकमी ने बताया कि मतदान कर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
90 वर्षीय छांगुराम ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 86 वर्षीय गोपाल सिंह ने दीदग बूथ में डाला वोट। दिव्यांग कैलाश ने हाब्बन में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति डाली। कृष्णा नंद ने भडौली में व्हीलचेयर पर आकर मतदान किया।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पच्छाद उपचुनाव में पहली बार मतदान करने पहुंचे नए मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया। हजारों मतदाताओं ने दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र के यज्ञ में अपनी आहुति डाली। अपने-अपने पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे कई मतदाताओं ने अपने पोलिंग बूथों पर सबसे पहले वोट डालकर रिकॉर्ड भी बनाया।
धर्मशाला का प्रतिनिधि चुनने के लिए पहली बार उन्होंने वोट के रूप में अपना योगदान दिया है। विधानसभा प्रतिनिधि के लिए पहली बार मतदान किया है। बेरोजगारी दूर करने और विकास के नाम पर उन्होंने वोट किया है।