फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' ने निहारीं शिमला की वादियां, बाइक पर घूमा शहर, बचपन की यादों को किया ताजा

Sat, 19 Oct 2019 10:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
शिमला में अभिनेत्री प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' से मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों शिमला में हैं और अपने परिवार के सदस्यों के साथ वादियां निहार रही हैं। साथ ही शिमला से जुड़ीं अपने बचपन की यादों को भी ताजा किया। काफी समय बाद शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा यहां आकर बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
शिमला पहुंचने के बाद प्रीति ने पहाड़ों की रानी की सैर की और इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। उन्होंने शिमला के जंगलों में घूमते हुए एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है, जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि शिमला के पहाड़ों में पैदल यात्रा करने जैसा और कुछ नहीं। कहा कि शिमला आकर उन्हें बहुत मजा आया। यहां के पहाड़, वादियां व चाय को वह बहुत मिस करती हैं।

4 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर  पर भी हिमाचली टोपी पहनकर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सेल्फी शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा है कि पहाड़ी टोपी में पहाड़ी लड़की और घर जैसा कुछ नहीं। एक और ट्वीट में उन्होंने पहाड़ों की रानी शिमला में बढ़ती भीड़ का जिक्र किया।
 

 
विज्ञापन

सोशल मीडिया

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि विश्वास नहीं होता कि शिमला इतनी भीड़भाड़ वाला शहर बन गया है। प्रीति ने कहा- मेने अपने भाई के साथ बाइक पर घूमने का फैसला किया और मेरे पसंदीदा बचपन के स्थानों को देखा, जिनमें से आधे गायब हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रीति जिंटा ने शिमला स्थित कान्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी स्कूल व सेंट बीड्स कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन

6 of 7
प्रीति जिंटा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। वह बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों, साथ ही तेलगु, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा फिल्मों में भी दिखाई गई है। अंग्रेजी सम्मान और आपराधिक मनोविज्ञान में डिग्री के साथ स्नातक होने के बाद, जिंटा ने 1998 में दिल से .. में अभिनय की शुरुआत की इन प्रदर्शनों ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाद में उन्हें क्या कहने में किशोर एकल मां के रूप में अपनी भूमिका के लिए मान्यता दी गई। उन्होंने बाद में विभिन्न प्रकार के चरित्रों के साथ एक कैरियर की स्थापना की, उनकी फिल्म की भूमिकाएं उनके स्क्रीन के साथ-साथ एक हिंदी फिल्म नायिका की अवधारणा में बदलाव के लिए श्रेय देती रही हैं, और उन्हें कई पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें